back to top

राजनांदगांव : वन मंत्री केदार कश्यप जिले के प्रवास पर…


राजनांदगांव 17 जनवरी 2025। वन एवं जलवायु, परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप 18 जनवरी 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री केदार कश्यप 18 जनवरी को सुबह 10 बजे शासकीय आवास रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे।

Advertisements

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम में मंत्री श्री कश्यप दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री केदार कश्यप दोपहर 2.15 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे वन चेतना केन्द्र मनगटा पहुंचेंगे। वे शाम 4 बजे वन चेतना केन्द्र मनगटा से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page