राजनांदगांव : वार्ड भ्रमण में आज आयुक्त राजीव नगर, कौरिनभाठा में मूलभूत सुविधा का लिया जायजा…

राजनांदगांव 15 मई। नगर निगम के अधिकारी रोज सुबह सफाई एवं निर्माण कार्य का जायजा ले रहे है, इसी कडी मंे आज आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सुबह अधिकारियोें के साथ वार्ड नं. 43 व 44 के राजीव नगर, आर्शीवाद कालोनी एवं कौरिनभाठा में मूलभूत सुविधा सफाई, पानी के अलावा निर्माण कार्य देख लोगों से रूबरू होकर अधिकारियों को व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये।


सबसे पहले आयुक्त श्री गुप्ता राजीव नगर एसएलआरएम सेन्टर पहुॅच हाजरी रजिस्टर की जॉच किये और स्वच्छता दीदीयों के संबंध में जानकारी लेकर प्रतिदिन कचरा संग्रहण घर में ही कचरा पृथककरण कर लेने के निर्देश दिये, उन्होेने लोगों को अलग अलग कचरा देने समझाईस देने कहा। जिला चिकित्सालय के सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर साफ सफाई के अलावा पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने वास बेसिन लगाने संचालक को निर्देशित किये। उन्होंने गौरव पथ रोड, कौरिनभाठा बसंतपुर रोड में डिवाईडर के किनारे साफ सफाई कर कचरा उठाने तथा बारिश के पूर्व नाला सफाई कराने के निर्देश दिये।


निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान राजीव नगर मंे नाला व ग्रीन हाईट के पास नाला निर्माण का जायजा लेकर कार्य में गति लाने कहा, ताकि बरसात में पानी निकासी सुचारू रूप से हो सके। आर्शीवाद कालोनी में सीमेंट कांक्रिटिंग रोड निर्माण कार्य देख अन्य कार्य जल्द पूर्ण करने कहा।

वार्डो में पानी की भी जॉच कर प्राप्त शिकायतों का निराकरण करे। निरीक्षण के दौरान प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, उप अभियंता श्री अनिमेष चंद्राकार, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू,सहायक उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी, प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी उपस्थित थे।