back to top

राजनांदगांव : होडिंग्स स्ट्रक्चर की जॉच करने आयुक्त ने किया दल का गठन…

एजंेसियो से भी स्ट्रक्चर रिपोर्ट मांगा

Advertisements

राजनांदगांव 15 मई। निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत विभिन्न एजेन्सियों द्वारा निजी स्थलों के भवन के उपर एवं दीवाल में तथा शासकीय भवनों के उपर लगाये गये होडिंग्स की सक्षमता एवं स्ट्रक्चर की मजबूती की जॉच करने निगम आयुक्त श्री अभिषेग गुप्ता ने अधिकारियों का दल गठित किया है।

दल के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री दिलीप मरकाम रहेगे तथा दल के सहायक उप अभियंता सर्वश्री दीपक महला, अशोक देवांगन व अनूप पाण्डे होगे। गठित दल के अधिकारी निगम सीमांतगत लगे होडिंग्स बोर्ड के स्ट्रक्चर की मजबूती की जॉच करेंगे।


आयुक्त श्री गुप्ता ने एजेंसियों को भी स्ट्रक्चर रिपोर्ट नगर निगम में प्रस्तुत करने कहा है। जॉच में यदि होडिंग्स आंधी तुफान में निकल सकते है, उसे सुधारने की जिम्मेदारी एजेंसी संचालक की होगी। ऐसा नहीं करने पर निगम प्रावधानों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।

उन्होंने एजेंसियों से कहा है कि होडिंग्स की स्ट्रक्चर की जॉच करवाकर 7 दिवस के भीतर निगम में रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इसके अलावा गठित दल द्वारा जॉच उपरांत मजबूती नही पाये जाने पर उक्त विज्ञापन बोर्ड हटाने की कार्यवाही की जावेगी, जिसके सम्पूर्ण क्षति एवं हर्जे-खर्च की जवाबदारी संबंधित की होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page