back to top

राजनांदगांव: वार्ड में बिजली,पानी, सफाई के अलावा निर्माण व अन्य व्यवस्था के स्थिति की ली जानकारी…

आयुक्त ने ली नोडल अधिकारियो की बैठक

Advertisements

राजनांदगांव 10 जून। शासन निर्देशानुसार वार्डो मंे मूलभूत सुविधा बिजली,पानी, सफाई के अलावा निर्माण कार्य तथा निगम द्वारा संचालित अन्य व्यवस्था के निरीक्षण एवं उसके सफल क्रियान्वयन के लिए वार्डवार नियुक्त प्रभारी नोडल अधिकारियोे की बैठक लेकर आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने वार्डवार प्रगति की जानकारी ली।


बैठक में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव महोदया के निर्देशानुसार वार्डो में निकाय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ का सफल क्रियान्वयन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रभारी नियुक्त के काम काज की समीक्षा सचिव महोदया द्वारा आगामी दिनों में प्रस्तावित राजनांदगांव भ्रमण के दौरान की जानी है, इसी परिप्रेक्ष्य में आज बैठक बुलाई गयी है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि पहली बैठक में अपने अपने प्रभारित वार्ड में सुबह निरीक्षण कर वार्ड की सम्पूर्ण जानकारी तैयार करने कहा गया था।

उन्होंने नोडल अधिकारियो से वार्ड भ्रमण के दौरान किये जा रहे कार्य एवं व्यवस्था के संबंध मंे जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि प्रमुख रूप से साफ सफाई मे विशेष ध्यान देना है, कर्मचारियो की उपस्थिति, रोड, नाली की सफाई की स्थिति के अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के पालन, डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं सोर्स पर कचरा पृथक्कीयकरण, एसएलआरएम सेन्टर वेस्ट प्रोसेसिंग कार्यो व वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट सी एंड प्लांट के कार्यो का निरीक्षण-पर्यवेक्षण करना, वार्ड में जी.व्ही.पी./सी.टी.यू. चिन्हांकित कर उसकी सफाई एवं सौदर्यीकरण, सार्वजनिक एंव सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण एवं आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने, शहर में स्वच्छता अभियान के तहत किये गये कार्यो का अवलोकन कर व्यवस्था मंे सुधार की दिशा में कार्य करना है।


आयुक्त ने कहा कि इसके अलावा पेयजल, निर्माण कार्य, आगामी बरसात के पूर्व आवश्यक तैयारी भी करनी है। उन्होंने कहा कि इन्ही विषयो पर सचिव महोदया द्वारा जानकारी ली जावेगी। सभी नोडल अधिकारी अपने अपने प्रभारित वार्ड में सुबह भ्रमण कर फोटो अपलोड करना है तथा पूरी जानकारी तैयार रखनी है। सचिव महोदया द्वारा मिटींग के अलावा विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया जायेगा, इस संबंध में निर्माण कार्य मंे प्रगति लाकर वर्तमान परिस्थिति की सही जानकारी तैयार करना सुनिश्चित करे। बैठक मे कार्यपालन अभियंता सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page