back to top

सुशासन तिहार में अंतिम दिन 400 से अधिक आवेदन प्राप्त, पानी, सफाई के अलावा पट्ा एवं उज्जवला गैस कनेक्शन की मांगें प्रमुख…

सुशासन तिहार 2026 के लिए मोहारा में आयोजित शिविर में उमडी भीड़

Advertisements

शिविर के सफल आयोजन के लिए आयुक्त ने जताया आभार

राजनांदगांव 10 जून। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत तीन ग्रामीण वार्ड क्रमशः मोहारा, सिंगदई एवं हल्दी के नागरिकों के लिए मोहारा नदी स्थित विसर्जन कुंड के समीप अंतिम जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बडी संख्या में वार्डवासियो ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में 407 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मांग के 387 तथा शिकायत के 20 आवेदन आए। विशेष रूप से नागरिकों ने पट्टा प्राप्त करने तथा उज्जवला गैस कनेक्शन के बहुतायत आवेदन प्रस्तुत किए, जबकि पेयजल, सफाई व्यवस्था एवं राशन कार्ड से संबंधित मांगें भी प्रमुख रूप से सामने आईं।


शिविर का शुभारंभ संबंधित वार्ड के पार्षदों मंे शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोति, उप नेता प्रतिपक्ष श्री मुकेश साहू व श्री चंद्रकृत साहू सहित पार्षद श्री शिव वर्मा, श्री चन्द्रशेखर लश्करे, श्री रवि सिन्हा,श्री सेवक उईके, श्री डुरेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद श्री राकेश रावटे व श्री केवल साहू ने छत्तीसगढ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर में नगर निगम तथा विभिन्न जिला स्तरीय विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया गया। शिविर में हितग्राहियो को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनांतर्गत ऋण पत्र एवं ड्राईंिवग लायसेंस का वितरण किया गया तथा महिलाओ की गोद भराई कर नवजात शिशुओ का अन्न प्राशन कराया गया। आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने उपस्थितजनों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई।


शिविर में अपने संबोधन में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार शहर के 51 वार्डों में कुल 17 जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए, जिसमें नागरिकों की उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक विभिन्न शिविरों के माध्यम से लगभग 1600 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि मोहारा वार्ड में आयोजित अंतिम शिविर के आवेदन इस आंकडा में शामिल नहीं हैं। उन्होने बताया कि कई ऐसे आवेदन एवं मांगपत्र प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही निराकरण कर नागरिकों को राहत प्रदान की गई। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए महापौर मधुसूदन यादव सहित पार्षदगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से सुशासन तिहार का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियो सहित बडी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page