
राजनांदगांव 7 अपै्रल। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति अर्थात 31 मार्च तक करो का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नहीं लिया जाता है। गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण 30 अपै्रल तक सम्पत्तिकर का भुगतान करने छुट प्रदान की गयी थी,
जिसे ध्यान में रखते हुये नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस बार भी गत वित्तीय वर्ष के संपत्तिकर का भुगतान में छुट देने दिनांक 5 अपै्रल 2023 को आदेश जारी कर इस माह की विशेष छुट के तहत 30 अपै्रल 2023 तक गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के संपत्तिकर का भुगतान करने पर अधिभार नहीं लगने छुट प्रदान की गई है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी नागरिकों को रियायत देने नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 30 अपै्रल 2023 तक संपत्तिकर का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नही लेने के निर्देश प्राप्त हुये है। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम राजस्व कार्यालय में फिजीकल डिस्टेंिसंग का पालन करते हुये करों का भुगतान कराया जा रहा है।
इसके अलावा राजस्व अमला द्वारा घर घर जाकर भी सम्पत्तिकर की वसूली की जावेंगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सभी करदाताआंे से गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के अपने बकाया संपत्तिकर का भुगतान कर छुट का लाभ लेते हुये नगर विकास में सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने नागरिकों से वित्तीय वर्ष 2023-24 में सम्पत्तिकर का अग्रिम भुगतान कर भी छुट का लाभ लेने की अपील की है।









































