back to top

राजनांदगांव : धारदार हथियार रखकर डराने धमकाने के आरोपी को थाना बसंतपुर ने किया गिरफ्तार…


आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त

आरोपी बिज्जू उर्फ बाल गोविंद साहू पिता साहू उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं0 44 कौरिनभाठा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव

राजनांदगांव – हिस्ट्रीशीटर, गुण्डे बदमाशों और आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक श‍िव प्रसाद चन्द्रा के नेतृत्व में दिनांक 06.04.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि जैतखंभ कौरिनभाठा के पास एक युवक अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार रखकर आने जाने वाले लोगो को दिखाकर डरा धमका रहा है,

कि सूचना पर पुलिस टीम पहुंचकर घेराबंदी कर तत्काल पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम बिज्जू उर्फ बाल गोविंद साहू पिता साहू उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं0 44 कौरिनभाठा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताया। आरोपी के कृत्य से थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 152/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, सहा0 उप निरीक्षक इब्राहिम खान, आरक्षक कमल यादव, देवेन्द्र पाल की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page