back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव प्रवास पर…


राजनांदगांव 26 मार्च 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 27 मार्च 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 27 मार्च को सुबह 10.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव पहुंचेंगे।

Advertisements

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं आवास मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.25 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। वे शाम 4.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page