back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष जिले के प्रवास पर…


– विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
राजनांदगांव 30 मई 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 31 मई 2025 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 31 मई को सुबह 10.30 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यशाला का शुभांरभ करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला पहुंचकर सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisements

वे दोपहर 1.45 बजे ग्राम सिंघोला से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भोथीपारखुर्द पहुंचकर श्री हेमदीप के घर आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.30 बजे ग्राम भोथीपारखुर्द से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे व समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 6 बजे स्पीकर हाऊस से कार द्वारा प्रस्थान कर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाठापारा पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शाम 7.25 बजे ग्राम अचानकपुर भाठापारा से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page