back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने 63 बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत किया नि:शुल्क सायकल वितरण…

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव*

Advertisements

*- नि:शुल्क सायकल मिलने पर बालिकाओं के चेहरे में दिखी खुशी एवं उत्साह*

राजनांदगांव 04 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम सोमनी में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 63 बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल का वितरण किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बालिकाओं से बातकर उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं को बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। नि:शुल्क सायकल मिलने पर बालिकाओं में खुशी एवं उत्साह दिखाई दिया।

बालिकाओं ने बताया कि सायकल मिलने पर अब उनकों स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री राजा माखीजा, श्री सुमीत उपाध्याय, श्री भावेश बैद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, जिला समन्वयक साक्षरता श्री सतीश ब्यौहारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page