
राजनांदगांव 3 सितम्बर। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण की जयन्ती, कृष्ण जन्माष्टमी की विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डे एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाए दी है। उन्होने कहा कि, भादो माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि को भगवान श्री कृष्ण का अवतरण हुआ था, इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

विधायक डाॅ. सिंह, सांसद श्री पाण्डे एवं महापौर श्री यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि, जब जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता गया तब तब भगवान जगदीश पृथ्वी पर जन्म लिए। भगवान विष्णु द्वारा लिए गए अवतारों में राम अवतार, कृष्ण अवतार सबसे प्रमुख है।
उन्होने कहा कि, भगवान कृष्ण ने कंस जैसे राक्षस का संहार करने धरती पर जन्म लेकर वसुधा को पावन कर दिया था। श्री कृष्ण का जन्म रोहणी नक्षत्र में हुआ था, इसलिए इस नक्षत्र में पूजा करना अतिशुभ माना जाता है। उन्होने कहा कि, इस शुभ दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर अपने जीवन को सफल बनाए।
निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय, एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू, सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन, श्री संतोष कुमार साहू, श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके,वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमिन यादव व कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षदों तथा नामांकित पार्षदो ने नागरिकों को कृष्ण जन्माष्टमी के पावन प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए भक्ति आराधना के इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने तथा भगवान श्री कृष्ण के आदर्शाे का अनुशरण करने का आव्हान किया है।











































