back to top

राजनांदगांव : विवाहिता को बलपूर्वक भगाकर दुष्कर्म करने वाले बैगा गिरफ्तार…

राजनांदगांव – झाड़-फूंक का काम करने वाले एक बैगा ने विवाहिता को बलपूर्वक अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। थाने में शिकायत के एक घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी बैगा को हिरासत में ले लिया।
घुमका थाना अंतर्गत एक विवाहित को आरोपी खोमलाल साहू निवासी जुरलाखुर्द थाना घुमका बलपूर्वक उठा ले गया।

आरोपी झाड़-फूंक का काम करता है। रात्रि में पीड़िता के घर के बाहर आकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती मोटर साईकल में बिठाकर अपने साथ ले जाकर मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपार अपने परिचित के घर में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता ने वापस आकर थाना घुमका में लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने धारा 376, 506 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी घटना के बाद से अपने घर ना आकर मोबाइल बंद कर फरार था।

थाना घुमका पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी खोमलाल साहू के बारे में जानकारी लेकर लोकेशन ग्राम खुर्सीपार होने की पुष्टि होने पर 3 अप्रैल को ही एफ आई आर के एक घंटे के अंदर ग्राम खुर्सीपार पुलिस चौकी मोहारा पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page