back to top

राजनांदगांव : विशिष्ट दिव्यांगता के आकलन के लिए जारी नए दिशा-निर्देश विषय पर दी गई जानकारी…

राजनांदगांव 19 जुलाई 2024। सीआरसी राजनांदगांव द्वारा विशिष्ट दिव्यांगता के आकलन के लिए जारी नए दिशा-निर्देश विषय पर एक दिवसीय ऑनलाईन सीआरई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक सीआरसी श्रीमती स्मिता महोबिया द्वारा विशिष्ट दिव्यांगता के आकलन के लिए जारी नए दिशा-निर्देश विषय के संबंध में जानकारी दी। 

कार्यक्रम में व्यावसायिक चिकित्सक श्रीमती स्वेता श्रोती, नैदानिक सहायक श्रीमती पूनम, पुनर्वास मनोवैज्ञानिक श्री दीपक बंसोड़, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सार्थक बाफना, सहायक प्रोफेसर नैदानिक मनोविज्ञान श्री प्रशांत मेश्राम ने व्याख्यान दिए। ऑनलाईन सीआरई कार्यक्रम में 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Advertisements

You cannot copy content of this page