back to top

राजनांदगांव : विश्वकर्मा जयंती पर टाकाघर में प्रतिमा स्थापना एवं पूजा अर्चना…

राजनांदगांव 17 सितंबर। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम के टांकाघर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,जल विद्युत व मोटर विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम ने परंपरागत रूप से भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। जयंती के अवसर पर पुष्पवाटिका,लोककर्म विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी।

Advertisements


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजिनीयर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकि शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती हैै।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के तकनीकि विभागों में प्रतिवर्ष तकनीकि अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर लोककर्म,जल,विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page