राजनांदगांव: विश्व युवा कौशल दिवस पर CRC राजनांदगांव में विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

राजनांदगांव। राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPID), सिकंदराबाद के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन कम्पोजिट रीजनल सेंटर (CRC), राजनांदगांव द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन निदेशक श्रीमती स्मिता महोबिया के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में CIIMHANS के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध पुनर्वास सेवाओं एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर CIIMHANS के एम.फिल. विद्यार्थियों ने युवा सशक्तिकरण पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।

द्वितीय सत्र में CRC राजनांदगांव में व्यावसायिक विभाग द्वारा दिव्यांग प्रशिक्षुओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में श्री मधुसूदन यादव, महापौर, राजनांदगांव, लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया तथा PMDK विभाग द्वारा 30 दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता, समावेशन तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।