
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर 2023 तक प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। राज्य शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है।
पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में प्रस्ताव प्रेषित कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।









































