back to top

राजनांदगांव : व्यय अनुवीक्षण समिति गठित…

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025

राजनांदगांव 31 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत राजनांदगांव जिले के नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर पद तथा नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ एवं नगर पंचायत डोंगरगांव, 

छुरिया व लालबहादुर नगर के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दिए गए व्यय को लेकर प्राप्त होने वाले शिकायतों के निराकरण के लिए व्यय अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है।

  समिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल अध्यक्ष, वरिष्ठ लेखाधिकारी एवं व्यय प्रेक्षक श्री योगेश कुमार शुक्ला सदस्य, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण श्रीमती सरस्वती बंजारे संयोजक है। निर्वाचन व्यय से संबंधित सभी शिकायतों का अंतिम निराकरण व्यय अनुवीक्षण समिति के माध्यम से किया जाएगा। 
Advertisements

You cannot copy content of this page