back to top

राजनांदगांव: व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, चिचोला पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव। सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील फोटो भेजकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने और पैसे की मांग करने के मामले में चिचोला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस चौकी चिचोला में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि कोटनापानी निवासी लोकेन्द्र पड़ौती, कुनाल नेताम और किशोर चंद्रवंशी उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए अश्लील फोटो एवं वीडियो भेजते थे।

विरोध करने पर आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करते थे और फोटो वायरल नहीं करने के एवज में ₹2,000 की मांग भी कर रहे थे।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 136/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(4), 296, 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की।


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री केशरी नायक के निर्देशन में चौकी प्रभारी योगेश पटेल एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में लोकेन्द्र पड़ौती (19 वर्ष), कुनाल नेताम (19 वर्ष) और किशोर चंद्रवंशी (19 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम कोटनापानी, थाना बोरतालाव, जिला राजनांदगांव शामिल हैं।


पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर डोंगरगढ़ न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page