back to top

राजनांदगांव: शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, आदतन बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट और धमकी देने वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित सुरेश लॉज के पास प्रार्थी खड़ा था। इसी दौरान बैगापारा लखोली निवासी विमल उर्फ बहादूर (40 वर्ष) वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया।

पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) और 119(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर 21 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विमल उर्फ बहादूर थाना कोतवाली का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी और अन्य अपराधों सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उपनिरीक्षक रतन सिंह नेताम तथा आरक्षक प्रकाश कुर्रे, अश्वनी, पूरण सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page