back to top

राजनांदगांव: शहर के रानी सागर में मिली वृद्ध महिला की लाश…

राजनांदगांव। रानी सागर में एक वृद्ध महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना आज शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है।

Advertisements

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका 75 वर्षीय गुलाबा बाई महोबिया, पति स्वर्गीय लाल जी महोबिया बताया जा रहा है। शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के उपरांत मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page