back to top

राजनांदगांव : शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित होकर काव्य पाठ का लिया आनंद…

राजनांदगांव – राष्ट्रीय उत्सव समिति द्वारा राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के ख्यातिलब्ध कवि डॉ कुमार विश्वास, पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे, जयपुर से आए वीर रस के कवि अशोक चरण, जबलपुर से आई शृंगार रस की कवित्री मणिका दुबे ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, वहीं दर्शक दीर्घा में बैठकर मुख्यमंत्री ने देर रात 1:00 बजे तक काव्य पाठ का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से उपस्थित श्रोताओं को संबोधित किया।

Advertisements

राष्ट्रीय उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते हुए डॉ कुमार विश्वास ने मुक्तिबोध की इस धरती राजनांदगांव के श्रोताओं की तारीफ की। वही डॉक्टर सुरेंद्र दुबे ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर जमकर तालियां बटोरी। वीर रस के कवि अशोक चरण ने काव्य पाठ कर श्रोताओं में देशभक्ति का जोश भर दिया। कवित्री मनिका दुबे ने मां सरस्वती वंदना से काव्य पाठ की शुरुआत कर श्रोताओं का मन मोह लिया।

रात लगभग 9:30 बजे शुरू हुए इस कवि सम्मेलन में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने भी कवि सम्मेलन के अंत तक बैठकर काव्य पाठ का रसपान किया। वहीं ठंड के मौसम में भी हजारों की संख्या में मौजूद श्रोताओं ने काव्य पाठ का आनंद लिया और जमकर तालियां बजाई।

Advertisements

You cannot copy content of this page