back to top

राजनांदगांव : शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में दी श्रद्धांजलि…

राजनांदगांव। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के शिल्पकार, योजना आयोग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आईआईटी, आईटीएम जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं के माध्यम से स्वतंत्र भारत को ठोस नींव पर खड़े करने वाले सामाजिक न्याय के मसीहा व हरित क्रांति के जनक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं.जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार, प्रदेश महासचिव व शहर कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसौदिया के मागदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 27 मई शुक्रवार को कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चद्रवंशी ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। पं. नेहरू जी के बताएं हुए मार्ग पर चलकर देश की अर्थव्यवस्था व हर वर्ग के ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू व महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर छग राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत अवस्थी व कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।

छग राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के लिए अनगिनत विकास संबंधित कार्य किए हैं, वे सच्चे देशभक्त नेता थे वे अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी जी के साथ स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में शामिल होकर कई बार जेल गए। उनकी दूरदर्शिता का सबसे बड़ा प्रमाण है हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, औद्योगिक नीति के कुशलज्ञाता थे क्योंकि जब देश आजाद हुआ उस समय देश में औद्योगिक नीति का अभाव था। उस समय पंडित नेहरू की सुझबूझ से देश लगातार प्रगति व विकास की ओर अग्रसर हुआ।

उनके शासनकाल में पंचवर्षीय योजनाएं, आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान की स्थापना व भाखड़ा-नांगल बांध परियोजना, 1956 की औद्योगिक नीति संकल्प का जिक्र किया जाता है। पंडित नेहरू जी द्वारा छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट लगाकर हजारों लोगों को रोजगार दिया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू जी के 58वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में बड़े-बड़े महापुरूष व सेवाभावी व्यक्ति हुए जिन्होंने अपने प्राण देश के लिए समर्पित कर दिया और देश की आजादी में इन सभी लोगों का बड़ा योगदान रहा। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बने और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भारत कैसा हो, गरीबों व मजदूरों के लिए कैसी योजनाएं लागू किया जाए देश के नागरिक को कैसे शिक्षित किया जाए, देश की अर्थव्यवस्था कैसे सुदृढ़ हो इस पर लगातार कार्य करते रहे। नेहरू जी के प्रधानमंत्रित्व काल को ‘आधुनिक भारत के निर्माण’ में उनके योगदान को याद किया जाता है।

संगोष्ठी सभा को छग खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर हेमा देशमुख, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत अवस्थी, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी ने पंडित नेहरू के बहुमूल्य योगदानों पर अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उक्त संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने उपस्थित कांग्रेसजनों आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में पंडित नेहरू को समस्त कांग्रेसजनों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी सभा में संयुक्त महामंत्री अब्बास खान, भोला यादव, पार्षद अमिन हुद्दा, मनीष साहू, एल्डरमैन प्रभात गुप्ता, आरबी मिश्रा, हर्ष खोब्रागढ़े, अरशद खान, विष्णु सिन्हा, मजहर खा, कुशल रजक, प्रिती शर्मा, रेखा घोडके, नासिर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page