back to top

राजनांदगांव : शहीद पूर्णानंद साहू के माता-पिता को ग्राम जंगलपुर पहुंचकर कलेक्टर ने किया सम्मानित…

राजनांदगांव 13 जनवरी 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह डोंगरगांव विकासखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान कलेक्टर ने जंगलपुर ग्राम के शहीद श्री पूर्णानंद साहू के परिजनों से भेंट कर सम्मानित किया। वीर शहीद शौर्य चक्र विभूति से सम्मानित श्री पूर्णानंद साहू 10 फरवरी 2020 को बीजापुर जिले के पामेड़ क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए थे। कलेक्टर ने जंगलपुर में शहीद की प्रतिमा में फूल माला चढ़ाकर उनके शहादत को नम आंखों से स्मरण किया।

कलेक्टर ने शहीद के पिता श्री लक्ष्मण साहू को शाल श्रीफल एवं माता श्रीमती उर्मिला साहू को शाल श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शहीद के माता-पिता से उनका हालचाल पूछा। कलेक्टर ने शहीद के माता-पिता को अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आपके बेटे ने जो शहादत दिया है वह हमेशा याद रखे जाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page