back to top

राजनांदगांव: शांति भंग करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई…

राजनांदगांव डोंगरगढ़ ।नववर्ष के मद्देनज़र शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर में शांति भंग करने वाले एक युवक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश पाण्डे पिता माधव पाण्डे उम्र 23 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड क्रमांक-02, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव को दिनांक 29 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 3:30 बजे पुराना बस स्टैंड खैरागढ़ रोड के पास हंगामा करते हुए पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद आरोपी और अधिक उग्र हो गया तथा लड़ाई-झगड़े एवं मारपीट पर उतारू हो गया।


स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में की गई।


डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार गश्त, पेट्रोलिंग, नाकाबंदी तथा होटल-ढाबों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page