back to top

राजनांदगांव: शांति भंग करने की आशंका पर लालबाग पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति भंग करने तथा संभावित संज्ञेय अपराध को रोकने के उद्देश्य से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है।


इसी क्रम में विशालिक साहू उर्फ सालिक (45 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 4, नया ढाबा, राजनांदगांव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी का अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ पूर्व में विवाद और मारपीट का मामला दर्ज है, जिसकी विवेचना चल रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा पुनः शांति भंग करने की आशंका जताई गई।


स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया तथा उसके विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया। बाद में आरोपी को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page