back to top

राजनांदगांव: चोरी के सामान की रोकथाम को लेकर शहर की कबाड़ी दुकानों में पुलिस का सघन निरीक्षण…


राजनांदगांव। शहर में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Advertisements


जांच के दौरान पुलिस टीम ने ममता नगर स्थित रफीक कबाड़ी, भरका पारा के मुन्ना कबाड़ी, पुराना गंज चौक स्थित गनी कबाड़ी एवं गोदाम, कन्हारपुरी खैरागढ़ रोड के सलीम कबाड़ी तथा लखोली नाका के अरुण कबाड़ी की दुकानों की जांच की। आकस्मिक चेकिंग के दौरान किसी भी दुकान में चोरी का या अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।


पुलिस ने सभी कबाड़ी कारोबारियों को सख्त हिदायत दी कि वे किसी भी प्रकार का चोरी का लोहा या अन्य संदिग्ध सामान न खरीदें। साथ ही यदि कोई व्यक्ति चोरी का सामान बेचने के उद्देश्य से दुकान पर आता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार साहू, उपनिरीक्षक संजीव कुमार मालेकर, आरक्षक राजेश साहू, अश्वनी ठाकुर एवं पूरन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की जांच अभियान जारी रहेंगे ताकि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page