back to top

राजनांदगांव: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर बदमाश के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया जेल…

राजनांदगांव। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बागनदी थाना पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका के चलते एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरीनंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान रहमान खान (47 वर्ष) निवासी बागनदी, थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव द्वारा वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था भंग किए जाने तथा अप्रिय घटना घटित होने की आशंका पाए जाने पर पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय छुरिया में पेश किया गया, जहां से उसे प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भागवत ध्रुवे, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, राजपाल टंडन एवं खेमसिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page