back to top

राजनांदगांव : शासकीय शराब दुकान में डकैती, तीन गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी….

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव थाना अंतर्गत आने वाले बेलगांव कटली की सीमा पर नाले के पास स्थित व संचालित शासकीय शराब दुकान में गत 15, 16 अक्टूबर की दरम्यानी रात को पांच, छह अज्ञात लोगों ने तलवार दिखाकर दुकान में डकैती को अंजाम दिया। शराब दुकान के तीन चौकीदारों को घायल किया।

Advertisements

डोंगरगढ़ पुलिस ने आज शराब दुकान में डकैती के आरोप में दुर्ग जिले के कुम्हारी निवासी तीन आरोपी राकेश यादव 19 वर्ष, शुभम नंदेश्वर 24 वर्ष, राहुल चौधरी 23 वर्ष को घटना में प्रयुक्त तलवार लाठी, कुदारी इत्यादि बरामद कर धारा 395, 397, 450, 342, भादंवि 25/27 एवं लोक संपत्ति निवारण अधिनियम धारा 3 के तहत गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई, एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल ने आज उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page