back to top

राजनांदगांव: अवैध संबंध होने की सख्त से परेशान पति ने भाई के साथ मिलकर की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार…

राजनांदगांव- जिले के डोंगरगांव थाना अंतर्गत संडीडीह निवासी कोमल निषाद का शव दो दिन पूर्व नाले से बरामद किया गया था। पुलिस ने घटना में सलंग्धन मृतक की पत्नी पूजा बाई निषाद 28 वर्ष एवं मृतक का साला पेखम निषाद  25 वर्ष को हल्दी मोहारा से गिरफ्तार कर पूछताछ की। मृतक की पत्नी पूजा बाई निषाद ने पुलिस को बताया कि उसके पति कोमल निषाद अवैध संबंधों के शक को लेकर रोज उसे परेशान एवं मारपीट करता था।

Advertisements

जिससे परेशान होकर उसने अपने भाई पेखम निषाद से मिलकर पति कोमल निषाद को ठिकाने लगाने के लिये षडय़ंत्र रचा। डोंगरगढ़ एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल के अनुसार आरोपियों ने मृतक का गला घोंटकर हत्या कर तथा पुलिस को गुमराह करने मृतक के दोनों पैर को टंगिया से चोट पहुंचाकर शव को नाले में डाल दिया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page