back to top

राजनांदगांव : शासन द्वारा नक्सल पीड़ित पुनर्वास योजना के तहत 116 व्यक्ति हुए लाभान्वित…

– 72 नक्सल पीडि़तों को मिली शासकीय नौकरी
– 99 लोगों को राज्य आर्थिक सहायता के तहत 1 करोड़ 72 लाख की मिली सहायता

राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2021। शासन द्वारा जिले में नक्सल पीडि़त पुनर्वास योजना के तहत 116 लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। जिसमें 72 नक्सल पीडि़तों को शासकीय नौकरी , 99 लोगों को राज्य आर्थिक सहायता के तहत 1 करोड़ 72 लाख रूपए की सहायता, 29 लोगों को केन्द्रीय आर्थिक सहायता के तहत 1 करोड़ लाख रूपए, 116 लोगों को मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजनांतर्गत राशन कार्ड प्रदाय किया गया।

95 लोगों को यात्री बसों में 50 प्रतिशत छूट दी गई है। 116 लोगों का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा एवं आयुष्मान योजना, 4 नक्सल पीडि़त बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कालरशिप अथवा राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव संस्थान से आर्थिक सहायता दी गई है। 17 लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरी दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page