राजनांदगांव : शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसाटोला मे मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव…

राजनांदगांव – दिनांक 21 जून 2022 को शैक्षणिक सत्र 2022 – 2023 मे नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसाटोला मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया व प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया । जिसमे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र कुमार मसिया थे । विशेष अतिथी श्रीमती हेमलता ठाकुर सरपंच परसाटोला , शाला समिति के अध्यक्ष सुखलाल निषाद व ग्राम पटेल गैंदसिंह निषाद थे ।

जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र कुमार मसिया ने नव प्रवेशित बच्चों को शुभकामनाएं भी दी व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामनाएं किए तथा बच्चों को शासन की गाईडलाईन व स्कूल के नियमो के साथ अनुशासन का पालन करने के लिए बात कही , जिससे आपके जीवन का निर्माण हो सके ।

साथ में इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता ए.के. केवट प्रभारी प्राचार्य , टी.के.पटेल , बंजारे सर, प्रज्ञारत्न गोड़बोले , लाकेश भंडारी , टी.डी. साहू , टी.आर. वर्मा , राजेश साहू , श्रीमती कल्पना भासगौरी , श्रीमती कविता सांडिल्य , सीमा बड़गईया , हसमत खान , अम्रिता कर्मकार ,शैलेंद्र रामटेके , सीमा कुंजाम , ज्योती गौर, ठाकुर मैडम वर्मा व पंचायत के जनप्रतिनिधीयों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही ।