back to top

राजनांदगांव : शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और सकारात्मक जवाब नहीं देने पर सीएमओ ने थमाया नोटिस…

राजनांदगांव । शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और अधिकारियों को सकारात्मक जवाब नहीं देने पर सीएमओ ने इंजिनियर सहायक ग्रेड कर्मचारी एवं लेखापाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार सीएमओ ने गत 6 अगस्त को इंजीनियर रितेष स्थापक, सहायक ग्रेड-3 विनोद वर्मा एवं लेखापाल दीपा भिवगढ़े के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

Advertisements

उन्होंने इस आशय की जानकारी संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण, संयुक्त संचालक दुर्ग को भेजा है। जानकारी के अनुसार अभिलाष देवांगन निवासी भगत सिंह चौक वार्ड 18 ने 27 अप्रैल 2024 को 5 सालों में सीसी रोड, आरसीसी नाली, बाउंड्रीवाल बोरवेल, एलईडी लाईट सहित अन्य सुविधा की जानकारी मांगा था।

जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने अपील किया था। अपील करने पर जारी आदेश की अवहेलना करते हुए आवेदन का निराकरण नहीं किया गया। गत 23 जुलाई 24 को मामले की सुनवाई के दौरान अनुपस्थिति रहकर दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। इस मामले को उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना मानते हुए और नगरीय कार्यालय की छवि धूमिल करने का प्रयास माना गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page