back to top

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी तट पर मोहारा पुन्नी मेला शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न…

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्रांतर्गत शिवनाथ नदी तट पर आयोजित मोहारा पुन्नी मेला तीन दिवसीय आयोजन के रूप में शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और सुदृढ़ ट्रैफिक प्रबंधन के कारण मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा।

मेला आयोजन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मेले की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल (जिला मानपुर-मोहला), उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया, एवं थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू को सौंपी गई थी।

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए दो पालियों में लगभग 100 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। मेला स्थल, स्नान घाट, नंदई चौक, सिंगदई चौक, हल्दी चौक सहित प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति और निरंतर पेट्रोलिंग से संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम मोहारा, हल्दी और सिंगदई में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस कर्मियों की सतर्कता, ट्रैफिक प्रबंधन और समन्वय के कारण श्रद्धालु एवं दर्शक निर्बाध रूप से मेले और स्नान का आनंद लेते रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page