back to top

राजनांदगांव : श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2024। श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्था को स्वर्गीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

 ऐसे श्रमिक या संस्था जिन्होंने श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य किया हो, वे 10 अक्टूबर 2024 तक श्रम विभाग की वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय श्रम पदाधिकारी राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page