back to top

राजनांदगांव : श्रम विभाग द्वारा चौखडिय़ा पारा में शिविर लगाकर बनाया गया श्रमिक कार्ड…

राजनांदगांव 19 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए आज राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा हीरा-मोती वार्ड में श्रम विभाग द्वारा शिविर लगाकर आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री रवि सिन्हा, श्रम निरीक्षक श्री मुकेश देवांगन एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 30 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

Advertisements

सुमन देवांगन एवं वेदिका हिरवानी ने नया श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। वही वर्षा साहू ने शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। पार्षद श्री रवि सिन्हा ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण के लिए आज यहां शिविर लगाया गया है।

श्रम विभाग द्वारा यहां श्रमिक कार्ड बनाने के लिए त्वरित कार्य किया गया है। श्रमिकों को आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। श्रम निरीक्षक श्री मुकेश देवांगन ने कहा कि श्रमिक कार्ड के लिए काफी आवेदन प्राप्त हुए थे। श्रम विभाग द्वारा आवेदकों से संपर्क कर यह शिविर लगाया गया है। आवेदक अपना आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक लेकर आए हैं, पात्रता अनुसार उनका श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page