back to top

राजनांदगांव: संक्रामक बिमारी से बचने सावधानी बरतने एवं स्वच्छता अपनाने महापौर ने नागरिकों से की अपील…

राजनांदगांव 9 जुलाई। मौसमी बिमारी डेंगू,मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बिमारियो को फैलने रोकथाम व बचाव हेतु सावधानी बरतने, घरो एंव आसपास साफ सफाई रखने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों से अपील की है।
बरसात में मौसमी बिमारी डेंगू मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बिमारी फैलने की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखते हुये महापौर श्री यादव ने नागरिको से कहा है कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये, पानी छानकर व उबालकर पीये, खाद्य पदार्थाे को ढककर रखे, ताजे फल सब्जी का उपयोग करे। सर्दी बुखार होने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क कर तुरंत ईलाज करावे, उन्होंने कहा कि सावधानी बरतकर ही हम स्वस्थ्य रह सकते है।

Advertisements


महापौर श्री यादव ने कहा कि बारिश में कुलर को अच्छी तरह से साफ कर खस वाली शीट को कडक धुप में सुखाना है क्याकि डंेगू के मच्छर एंडीस के अण्डे कूलर के खस की शीट में चिपके रहते है और नमी मिलते ही जीवित हो जाते है। इसलिये धूप में सुखाना अत्यंत आवश्यक है। इसी प्रकार आंगन एवं छत की खुली हुई पानी टंकियों को ढक कर रखना है व टूटे फुटे मटके, टायर-ट्यूब, प्लास्टिक के बाटल, डब्बे को नष्ट करना है। फ्रिज के पानी जमा होने वाले ट्रे के पानी को एवं मंदिर में रखे कलश के पानी को प्रति सप्ताह बदलना है।

घरों के आस पास पानी जमा नहीं होने देना है। मच्छरदानी लगाकर सोना है। इस प्रकार की सावधानी बरतकर हम डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी संक्रामक बिमारी से बच सकते है।
महापौर श्री यादव ने निगम के स्वास्थ्य अमला से भी कहा है कि प्रतिदिन नाली नालो की सफाई कर नियमित रूप से कचरा उठावे तथा दवाई का छिडकाव करे। नलो, हैण्ड पंपों के आस पास व गड्ढों मंे भरे पानी को कच्ची नाली खोद कर निकासी की व्यवस्था करें एवं कैपास व नुवान दवाई का छिडकाव करे, जिससे लार्वा उत्पन्न न हो।

Advertisements

You cannot copy content of this page