back to top

राजनांदगांव : संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले बाबा को पत्नी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव, 30 मार्च । एक महिला का सबसे बड़ा सपना मातृत्व प्राप्त करना ही होता है। इसी सपने को पूरा करने एक महिला झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गयी और फिर छेड़छाड़ का शिकार होने लगी। शिकायत के बाद पुलिस ने बैगा एवं उसकी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस चौकी चिखली में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि शादी के दो साल बीत जाने के बाद भी बच्चा नहीं होने पर चंदू बाबा सिलघट पो० भिभोरी तह बेरला जिला बेमेतरा के पास संतान प्राप्ति के लिए झाड़ फूंक एवं जड़ी बूटी से ईलाज कराने गयी। चंदू बाबा से संपर्क किये तब चंदू बाबा से शर्तिया ईलाज करने के लिये 70,000/- में बात हुई। पहली बार पति द्वारा चंदू बाबा को पीड़िता के घर परमालकसा आने पर 50000/- रूपये दिये थे। तब चंदू बाबा उसे पीड़िता को कमरे में अकेले ले जाकर झाड़-फूंक के बहाने से बाल खुलवाएं एवं उसके हाथ-बाँह में हाथ फेरे थे एवं भस्म राख बदन ऊपर फेंके थे।

दोबारा जब सिलघट गये तो चंदु बाबा की पत्नी को 20000/ रूपये दिये थे, अपने पति के साथ चंदू बाबा के घर ईलाज के लिए मैं जाती तो चंद बाबा उसे अकेले देवता घर मे ले जाकर पूजा पाठ और झाड़ फुंक के बहाने बाल खुलवाकर हाथ फेरते और भस्म (राख) मेरे उपर फेंकते थे, जिसे मैं झाड़ फुंक का हिस्सा मानकर अपने पति को नही बतायी थी।

जब कोई रिजल्ट नहीं आया तो चंदू बाबा ने कहा तुम्हारे घर आकर देखेंगे और घर का बंधन करना पड़ेगा जिसका अलग से खर्चा देना पड़ेगा। बंधन एवं बच्चा पेदा करने के एवज में मेरे पति चुरेन्द्र मारकण्डे द्वारा उसकी पत्नि मुन्नी सेन को 80000/- रूपये दिये। एक माह बीत जाने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं मिला तो हम दोनों पति पनि सिलघट चंदू बाबा के घर गये फिर सारी बाते बताये फिर चंदू बाबा झाड़ फूंक के लिए देवता घर में मुझे अकेले ले जाकर झाड़ फूंक के बहाने बुरी नियत से इज्जत लेने की नियत से अश्लील हरकतें करने लगे तब वह घर आते समय चंदू बाबा की सारी हरकतों को अपने पति को बतायी, जिसके बाद परिवार में आपसी सहमति से दिये गये कुल 150000/- रूपये वापस लेने सिलघट बाबा के घर गये।

तब उसने कहा मैं पैसा नही दुंगा आज तक किसी ने पैसा नहीं मांगा है और न ही किसी को दिया हूं जो मांगेगा उसको झाड़ फूंक एवं मंतर से खटिया में सोये हुए हालत में खत्म कर दूंगा। चंदू बाबा एवं उसकी पत्नि मुन्नी सेन दोनों मिलकर झाड़ फुंक से बच्चा पैदा करने का प्रलोभन देकर पैसा का ठगी किये हैं एवं बुरी नियत से उसके साथ छेड़छाड़ किये हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पता साजी हेतु रवाना हुए एवं प्रकरण के आरोपी चंदु बाबा एवं उसकी पत्नी मुन्नी सेन को उनके घर ग्राम सिलघट जिला बेमेतरा से पकडा गया। आरोपीगण चन्दू सेन पिता स्व. रामजी सेन (48), मुन्नी सेन पति चंद्र सेन (40) दोनों निवासी ग्राम सिलघट, पुलिस चौकी कटरका थाना बेरला जिला बेमेतरा छ.ग. को धारा 354,420 भादंवि का अपराध घटित करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page