back to top

राजनांदगांव : संभागायुक्त ने मुरमुंदा क्षेत्र का भ्रमण कर गिरदावरी का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 26 सितम्बर 2022। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के मुरमुंदा क्षेत्र का भ्रमण कर गिरदावरी का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री कावरे ने खसरा नंबर 341/1 रकबा 0.405 का अवलोकन किया, जो चालू वर्ष के पड़त पाई गई। ऑनलाइन एवं खसरे में दर्ज सही पाया गया। संभागायुक्त ने खसरा नंबर 334 से 344 तक का भी अवलोकन किया। जिसमें फसल धान पाई गई।

Advertisements

अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने बताया कि डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 89.54 प्रतिशत गिरदावरी की गई है। ऑनलाइन प्रविष्टि की जा चुकी है। गिरदावरी कार्य राज्य शासन द्वारा जारी समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य पटवारी प्रशिक्षण शाला श्रीमती प्रियंका देवांगन, राजस्व निरीक्षक पटवारी एवं कोटवार थे।

कृषक श्री कोमल चौधरी, श्री दादूराम, श्री तामेश्वर, श्री माखन दास, श्री सुंदर उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हल्का पटवारी उपस्थित रहकर कार्य करता है। मौके पर हल्का पटवारी ने पंचनामा तैयार किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page