back to top

राजनांदगांव : संस्कारधानी में निकली श्रीलंका से आई श्रीराम की चरण पादुका यात्रा…

राजनांदगांव – संस्कारधानी राजनांदगांव में सनातन धर्म परिवार व शनिदेव मंदिर, बागेश्वरधाम मंदिर, सर्व हिन्दू समाज, बाल रत्नगौ समिति व शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक सनातनी प्रेमीबंधु द्वारा भगवान रामराज यात्रा श्रीलंका अशोक वाटिका से भगवान रामचन्द्र के चरण पादुका बागेश्वर मंदिर पहुंची।

Advertisements

मंगलवार को भगवान रामराज यात्रा बागेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक, भारतमाता चौक, सिनेमा लाइन, मानव मंदिर चौक, हनुमान मंदिर, जयस्तंभ चौक होते दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में समापन हुआ। इस बीच भगवान रामचंद्र के चरण पादुका का लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं यात्रा का जगह-जगह स्वागत व पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयघोष भी किए। इधर यात्रा के नगर भ्रमण को लेकर लोगों में उत्साह भी नजर आया। यात्रा में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, योगेश बागड़ी, कमल सोनी, आलोक बिंदल, तरूण लहरवानी, शिव वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page