back to top

राजनांदगांव : संस्कार श्रद्धांजलि ने दी तीन शवों को सदगती…


राजनांदगांव /डोंगरगढ़ निवासी रमन गोस्वामी की तबीयत बिगड़ने पर उनकी धर्मपत्नी बृहस्पति गोस्वामी ने जिला चिकत्सालय पेंड्री में 1फरवरी को भर्ती कराया था।जहां इलाज के दोरान 17फरवरी को उनकी मृत्यु होने पर जिला चिकत्सालय में पदस्थ महेश देवांगन ने संस्कार श्रद्धांजलि के अध्यक्ष सतीश भट्टड़ को दूरभाष पर सूचित कर बताया की मृतक रमन गोस्वामी के साथ उनकी पत्नी के अलावा और कोई नहीं है।

आर्थिक स्थिति दयनीय होने से वे डोंगरगढ़ ले जाने की स्थिति में नहीं है। संस्कार श्रद्धांजलि की पहल पर स्थानीय मुक्तिधाम परिसर में पूर्ण विधिविधान के साथ श्रीमती गोस्वामी की उपस्थिति में पार्थिव शरीर का विधि विधान के साथ मुक्तिधाम परिसर में अग्निदाह से अंतिम संस्कार किया।

इससे पूर्व संस्था द्वारा तुमडीबोड़ थाने व सोमनी थाने के अंतर्गत अज्ञात शवो को सदगती दी। अंतिम संस्कार के दौरान संस्था अध्यक्ष सतीश भट्टड़, प्रेम दिलवाले, मोहन साहू, राजू रावटे,रहमान खान उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page