back to top

राजनांदगांव : सड़क दुर्घटनाओं में मृत एवं घायल पीडि़त व्यक्तियों को सहायता अनुदान की 35 लाख 80 हजार रूपए पुर्नबंटित…

राजनांदगांव 09 फरवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने शासन से प्राप्त सड़क दुर्घटना में मृत एवं घायल पीडि़त व्यक्तियों को सहायता अनुदान राशि जिले के राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ तहसीलों को पुर्नबंटित कर दिया है। उन्होंने राज्य शासन से प्राप्त 35 लाख 80 हजार रूपए की राशि इन तहसीलों के लिए पुर्नबंटित किया है।

इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील को 13 लाख 35 हजार रूपए, डोंगरगांव तहसील के लिए 3 लाख 20 हजार रूपए, छुरिया तहसील के लिए 10 लाख 30 हजार रूपए एवं डोंगरगढ़ तहसील के लिए 8 लाख 95 हजार रूपए की राशि पुर्नबंटित की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page