back to top

राजनांदगांव : विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व तनाव मुक्त रहने एवं परीक्षा को पर्व के रूप मनाने कहा गया…

परीक्षा पर्व कार्यशाला का आयोजन

Advertisements
राजनांदगांव 09 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व तनाव मुक्त रखने एवं परीक्षा को पर्व के रूप में लेने के लक्ष्य को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में परीक्षा पर्व पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री सोनल गुप्ता एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में श्री शरद श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। 

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री सोनल गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की तुलना किसी अन्य बच्चों से नहीं करनी चाहिए। बच्चों को परीक्षा के दौरान ऐसे तनाव भी नहीं देना चाहिए, जिससे उसके दिल व दिमाग पर भय का वातावरण बन जाए। 

इससे बच्चों के सभी स्तर पर नुकसानदायक होता है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को किसी भी प्रकार के दबाव व तनाव की स्थिति से नहीं गुजरने दें। अभिभावक बच्चों को अपनी मर्जी एवं अपनी रूचि नहीं बताएं और बच्चों को स्वयं अपने कैरियर के संबंध में निर्णय लेने दें। 

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा को त्यौहार की तरह लेकर चलना चाहिए। किसी प्रकार के तनाव बच्चों को नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

 राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री शरद श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि खेलने से बच्चों की खेल प्रतिभा का विकास होगा और आगे उसे क्षेत्र में भी बेहतर कर पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी अन्य से प्रतिस्पर्धा करने के स्थान पर अपने स्वयं से प्रतियोगिता होनी चाहिए। देश के मूल्यों का और आदर्शों के सम्मान की भावना प्रबल होना चाहिए। 

कार्यशाला में सहायक संचालक श्रीमती संगीता राव एवं नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालक शिक्षक संघ के सदस्य, नगरीय निकाय के शिक्षक, संकुल समन्व्यक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा श्री मनोज मरकाम ने किया। 

Advertisements

You cannot copy content of this page