back to top

राजनांदगांव : अंशकालीन योग, खेल शिक्षक व प्रशिक्षक की सेवाएं लेने के संबंध में 13 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित…

राजनांदगांव 09 फरवरी 2024। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार पीएमश्री योजना अंतर्गत राजनांदगांव जिले के कुल 7 प्राथमिक शालाओं में अंशकालीन योग, खेल शिक्षक व प्रशिक्षक की सेवाएं लेने के लिए निर्धारित योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।

Advertisements

प्राप्त आवेदन पत्रों की स्कू्रटनी के बाद पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में आवेदक 13 फरवरी 2024 शाम 5 बजे तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।

प्रकाशित सूची का अवलोकन जिला परियोजना कार्यालय के कक्ष कमांक 112 राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात दावा आपत्ति संबंधी किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page