back to top

राजनांदगांव : सड़क दुर्घटना में मोटर सायकल युवक की मौत…

राजनांदगांव, । सड़क दुर्घटना में मोटर सायकल चालक युवक की मौत की खबर का खुलासा हुआ है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखा है।

थाना प्रभारी निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे 25 अगस्त की सुबह लगभग 04.30 बजे, मोटर सायकल होण्डा ड्रीम 120 वाहन क्रमांक सीजी 04 एचटी 1136 के चालक का सिंगारपुर चौंक , ग्राम अर्जुनी के पास रोड एक्सीडेंट हो जाने से तत्काल संज्ञान में लेते हुये आहत को डायल 112 के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डोंगरगांव लाकर ईलाज हेतू भर्ती किया गया।

डां. के द्वारा आहत को मृत घोषित किया गया। अज्ञात मृतक का थाना डोंगरगांव मे मर्ग धारा 174 जा०फौ0 मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया है । अज्ञात मृतक की पहचान अभी नही हुई है। जिसकी हुलिया कद- 5 फीट 4 इंच, रंग सांवला, चेहरा- चौकोर, बदन सामान्य, बाल- छोटा काला, चेहरे मे दाढ़ी छोटी-छोटी काली, पूरी बांह कमीज, चेक, वाली, ऊपर मे जरकीन पहना, सिर मे नारंगी रंग का गमछा है।

यदि किसी जन सामान्य को उक्त हुलिया व वाहन क्रमांक की जानकारी हो तो तत्काल थाना डोंगरगांव से मोबाईल नं0 94791-92118 व पुलिस कंट्रोल राजनांदगांव से संपर्क कर सहयोग करें ताकि मृतक के परिजन को शव कफन-दफन हेतू सौंपा जा सके।