back to top

राजनांदगांव : सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण…

निगम में आयोजित शिविर में शासन की योजना का लाभ देने हुआ पंजीयन

Advertisements

राजनांदगांव। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 सितम्बर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा नगर निगम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पखवाड़ा के तहत 20 से 22 सितम्बर तक आयोजित सफाई मित्रों का हैल्थ चेकअप व केन्द्र एवं राज्य शासन योजनांतर्गत लाभ प्रदान करने हेतु पंजीयन शिविर में आज नगर निगम सभागृह में सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदीयांे का स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा शासन की योजना का लाभ देने पंजीयन भी किया गया।


स्वच्छता पखवाड़ा के संबंध में निगम आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि शासन निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत इंडियन स्वच्छता लींग 2.0 सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक कराया जाना है, निर्देश के क्रियान्वयन के तहत 16 सितम्बर को स्वच्छता रैली आयोजित की गयी जिसमें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने सफाई मित्र, स्वच्छता दीदीयों, अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा शालेय विद्यार्थियों को स्वच्छता ही सेवा पर स्वच्छता अपनाने शपथ दिलायी, शपथ उपरांत स्वच्छता रैली आयोजित की गयी, रैली के माध्यम से लोगों से स्वच्छता अपनाने, साफ सफाई से जुडने अपील की गयी।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि इसी तारतम्य में 20 से 22 सितम्बर तक सफाई मित्रों का हैल्थ चेकअप व केन्द्र एवं राज्य शासन योजनांतर्गत लाभ प्रदान करने हेतु पंजीयन शिविर े आयोजित करने की कडी में आज नगर निगम में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत संचालित दो मेडिकल मोबाईल यूनिट के माध्यम से 174 सफाई मित्रों तथा स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 51 कर्मियों का लेब टेस्ट तथा 145 कर्मियों को दवा वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य योजना के तहत 41 प्रकार के लेब टेस्ट उपलब्ध है, जिसमें आज के शिविर में शुगर, डी-3, बी-12, सी.बी.सी. व एच.बी. टेस्ट किया गया। इसके अलावा निगम सभागृह में आयोजित पंजीयन शिविर में श्रम विभाग की योजनाओं तथा आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री सुक्षा बीमा योजना जैसे अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का सफाई मित्र व स्वच्छता दीदीयों को लाभ देने पंजीयन किया गया। उक्त शिविर का आयोजन 22 सितम्बर तक किया जायेगा।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत कचरा मुक्त करने कचरा पृथककरण, साफ सफाई के संबध में लोगों को समझाईस दिया जा रहा है, साथ ही स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों, तालाबों आदि में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page