back to top

राजनांदगांव : सम्पत्ति विरूपण के तहत आर्दश आचार सहिता लगते ही हटाये 300 से अधिक छोटे बडे़ बोर्ड…

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये शहर में आदर्श आचार सहिता लागू

Advertisements

निगम आयुक्त ने किया सम्पत्ति विरूपण के लिये टीम का गठन

लगभग 100 झण्डा व झण्डी निकाले एवं 40 दिवाल लेखन मिटाये

राजनांदगांव 20 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 चुनाव के संबंध में आदर्श आचार सहिता एवं चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के आदेशानुसार राजनांदगांव नगर निगम निर्वाचन 2025 के लिये आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण के रोकथाम हेतु निगरानी समिति का गठन किया है।

गठन उपरांत समिति के सदस्य आज आदर्श आचार सहिता लागू होते ही राजनैतिक दलों के छोटे बड़े विज्ञापन बोर्ड हटाने तथा दिवाल लेखन मिटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दिये। जिसके तहत आज पहले दिन शाम तक रायपुर नाका जी.ई. रोड से प्रारंभ कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक छोटे बड़े बोर्ड़ हटाये गये तथा 100 झण्डा, झण्डी निकाल 40 दिवाल लेखन मिटाया गया।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि स्थानीय निर्वाचन 2025 के तहत राजनांदगांव नगर निगम के लिये निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण रोकथाम हेतु कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके मो.नं. 9827118810 एवं कार्यपालन अभियंता श्री संजय वर्मा मो.नं. 7000862950 को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम मो.नं. 9981675320 एवं प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरीमा वर्मा मो.नं. 8319731636 को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है तथा प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा मो. नं. 7999698498 को प्रभारी अधिकारी समस्त वार्ड के अलावा उप अभियंताओं, समयपाल, सहा. राजस्व निरीक्षक को सहयोगी का दायित्व सौपा गया है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि गठित समिति स्थानीय निर्वाचन 2025 के तहत राजनांदगांव नगर निगम निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलो, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी स्वयं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय, निजी, सार्वजनिक भवनों के दीवालों पर नारे (स्लोगन) प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये सम्पत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने मिटाने से संबंधित कार्यो का निस्पादन करेंगे तथा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करेंगे।

गठित टीम पहले दिन शाम तक जी.ई.रोड, रायपुर नाका से नागपुर नाका तक तथा गौरीनगर, स्टेशनपारा, चिखली, गुरूद्वारा रोड़ मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाईन, आजाद चौक, भारत माता चौक, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग, पुराना बस स्टैण्ड रोड़, नंदई चौक आदि क्षेत्र से 300 से अधिक फ्लेक्स व बैनर, पोस्टर, 100 झण्डा व झण्डी तथा 40 दिवाल लेखन मिटाये। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page