back to top

राजनांदगांव : सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर सचिव ने डकारे 3.50 लाख, छुईखदान क्षेत्र के भीम पूरी पंचायत का मामला…

राजनांदगांव छुईखदान थाना क्षेत्र के भीम पूरी पंचायत में सचिव द्वारा सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर 3लाख 47हजार फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है ।जांच में दोषी पाए जाने पर सचिव के मामले के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ।

Advertisements


जानकारी के अनुसार भीम पूरी पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ जीवन बंजारे द्वारा सरपंच जीवन साहू का फर्जी हस्ताक्षर कर पंचायत का ₹347000 निकाल कर गबन किया गया है। मामले की शिकायत पंचायत जीवन साहू द्वारा जनपद पंचायत में की गई थी।


सचिव व सरपंच के एक ही नाम होने का फायदा जनपद पंचायत में शिकायत होने के बाद जनपद से जांच के लिए एक टीम गठित किया गया था ।गठित टीम मामले की जांच की और सचिव बंजारे जीवन बंजारे को सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर रुपए निकालने का दोषी पाया गया बताया जा रहा है ,कि सचिव और सरपंच का नाम एक होने का फायदा उठाकर आरोपी सचिव जीवन बंजारे द्वारा अलग-अलग चेक में सरपंच जीवन साहू का फर्जी हस्ताक्षर कर रुपए निकाल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page