back to top

राजनांदगांव: सरस्वती को घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर रहने की नहीं पड़ती जरूरत…

*महतारी वंदन योजना से महिलाओं के योगदान एवं उनकी भागीदारी को पहचान व सम्मान देने की सशक्त कोशिश*

Advertisements

राजनांदगांव 23 दिसम्बर 2024। महिलाएं सशक्त बनें और आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बनें, इस विजन के साथ प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं का जीवन संवर रहा है। महिलाएं हाशिये पर न रह जाये, देश एवं प्रदेश के विकास में उनके योगदान और उनकी भागीदारी को पहचान देने एवं सम्मान देने की यह सशक्त तथा संजीदा कोशिश है।

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बैगाटोला निवासी श्रीमती सरस्वती विश्वकर्मा ने बताया कि वे अपना किराना स्टोर्स चला रही हैं। दुकान चलाने के साथ ही वे अपने घर का कार्य करती हैं। महतारी वंदन योजना से 1000 रूपए की राशि प्रतिमाह प्राप्त हो रही है। वे इस राशि का उपयोग अपने किराना स्टोर्स में भी करती हैं।

उन्होंने कहा कि अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। वे बच्चों की पढ़ाई लिखाई और घरेलू कार्य के लिए भी इस राशि का उपयोयग कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page