back to top

राजनांदगांव : सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए लाटरी पद्धति से विद्यार्थियों का होगा चयन…

राजनांदगांव 17 जून 2021-

 सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं में प्रवेश के लिए लाटरी पद्धति से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

स्कूल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव द्वारा लाटरी पद्धति से कक्षा पहली और कक्षा दूसरी से बारहवीं तक विद्यार्थियों का चयन लाटरी पद्धति से जिला स्तरीय समिति के समक्ष किया जाना है।

लाटरी पद्धति से कक्षा पहली का चयन कल दिनांक 18 जून 2021 प्रातः 11:00 बजे से एवं कक्षा दूसरी से कक्षा बारहवीं तक का चयन दिनांक 22 जून 2021 से किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page