back to top

राजनांदगांव : सहकारी केंद्रीय बैंक में फर्जीवाड़ा भर्ती,नियमों को ताक पर रख 51 पदों पर हुई थी भर्ती…


राजनांदगांव । जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में हुई भर्ती फर्जीवाड़े की जांच पूरी हो गई है। जांच टीम ने रिपोर्ट राज्य शासन को दे दी है। इस फर्जीवाड़े में कौन-कौन दोषी हैं और कार्यवाही की दिशा क्या होगी, इसका इंतजार हो रहा है ।

Advertisements

इधर सेवा से निकाले गए कर्मियों ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि सहकारी बैंक के पूर्व प्रशासक नवाज खान के कार्यकाल में बैंक में 51 पदों पर भर्तियां हुई थी। भर्ती को लेकर शिकायत हुई और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था।

शिकायत के बाद सभी 51 में से आधा दर्जन उम्मीदवारों का बयान भी लिया। इस टीम ने सीईओ से भी भर्ती संबंधित जानकारी ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच टीम ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जांच रिपोर्ट शासन के सुपुर्द भी कर दी गई है। बताया जाता है नियम विरुद्ध भर्ती की गई थी और इसमें बड़े पैमाने पर लेनदेन भी हुआ है।

Advertisements

You cannot copy content of this page